शिमला न्यूज़ : शिमला जिला में पुलिस और स्थानीय महिला मंडल ने भांग उखाड़ो अभियान चलाया।

शिमला न्यूज़ : शिमला जिला में पुलिस और स्थानीय महिला मंडल ने भांग उखाड़ो अभियान चलाया।
शिमला न्यूज़ : शिमला ज़िला के रामपुर उपमंडल के झाकड़ी थाना के तहत पुलिस और स्थानीय महिला मंडल ने भांग उखाड़ो अभियान चलाया.इस दौरान महिलाओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील भी की.
यह ग्रामीण महिलाएं गांव गांव जाकर लोगों को अपने बच्चों पर नज़र रखने के लिए भी प्रेरित कर रही हैं.ताकि उन्हें नशे की गर्त में जाने से रोका जा सके.
महिलाओ ने कहा – आज हम पुलिस डिपार्टमेंट के साथ भांग काटने का प्रयास कर रहे हैं.आज के बच्चे हमारे नशे की ओर चले गए हैं.हम नशा मुक्त करना चाहते हैं.तो जितने भी छोटे – छोटे से छोटे बच्चे नशे की ओर भाग रहे हैं.तो हम चाहते हैं कि सारे इकट्ठे मिलकर पुलिस प्रशासन, हमारे गांव की महिलाएं, महिला मंडल इकट्ठे हमें नशा मुक्त करना है,उनको ताकि बच्चे हमारे नशे की ओर ना जाएं.
रतन पर महिला मंडल के प्रधान मीना खन्ना ने कहा कि आज झाकड़ी के आस पास और सड़कों के किनारे उगी भांग को नष्ट किया गया, क्योंकि यह भांग युवाओं के लिए नशे का सबसे आसान साधन वन रही है. उन्होंने कहा कि महिला मंडल लोगों को युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रखने के तौर तरीके भी बता रहा है.