हिमाचल प्रदेश न्यूज़ : जवाहर बाल मंच के हिमाचल मुख्य संयोजक के रूप में चुने गए महेश सिंह ठाकुर

0
हिमाचल प्रदेश न्यूज़ : जवाहर बाल मंच के हिमाचल मुख्य संयोजक के रूप में चुने गए महेश सिंह ठाकुर

हिमाचल प्रदेश न्यूज़ : जवाहर बाल मंच के हिमाचल मुख्य संयोजक के रूप में चुने गए महेश सिंह ठाकुर

हिमाचल प्रदेश न्यूज़ :  डायरी टाइम्स संवाददाता श्रियान गुप्ता को महेश सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस तरीके से सत्तारूढ़ सरकार द्वारा भारतीय इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, देश के युवाओं को लगातार भटकाये जाने का कार्य किया जा रहा है , यह सभी गंभीर मुद्दे भारत के युवाओं के मन में विशेष चिंता पैदा कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव और सिस्को संस्था के अध्यक्ष महेश सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश जवाहर बाल मंच के मुख्य संयोजक के रूप में पदोन्नत किया गया है। डायरी टाइम्स संवाददाता श्रियान गुप्ता से बातचीत करते हुए महेश सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जवाहर बाल मंच अपने मुख्य उद्देश्य सात साल से सत्रह वर्ष के आयुवर्ग के सभी छात्रों को भारत के पूर्व यशस्वी प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सम्पूर्ण विचारों से अवगत कराता है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए महेश सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार मौजूदा एनडीए सरकार देश के सम्पूर्ण इतिहास को खिलवाड़ करने का कार्य कर रही है , देश के उदीयमान युवाओं को लगातार भटकाया जा रहा है , जो भारत देश और देशवासियों की चिंता का सबब बन गया है , वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार किया है और राहुल गांधी जी के निर्देश पर डाॅ जीवी हरी जी की अध्यक्षता में भारत के सभी जवाहर बाल मंचों पर नेहरू जी के भारत के प्रति संवेदनशील विचारों को साझा करने कि निर्णय लिया गया है।

महेश सिंह ठाकुर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी भारी मतों और जनता के विश्वास के साथ बहुत के आंकड़े को हासिल करेगी और नफ़रत की राजनीति करने वाली भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार और जनता की भूमिका लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

महेश सिंह ठाकुर ने कहा कि संपूर्ण देश की जनता भाजपा की केन्द्र सरकार से बढ़ती मंहगाई के कारण लगातार परेशान हैं और भारत की जनता का भाजपा की सरकार ने जीना मुश्किल कर दिया है, संपूर्ण देश के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है, और केन्द्र की मोदी सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed