हिमाचल विधानसभा 2023 : हिमाचल प्रदेश सरकार के लाइव मानसून सत्र 2023 के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सर्वदलीय बैठक को आज संबोधित किया । स्पीकर कुलदीप पठानिया ने मानसून सत्र की बैठक में सदन की कार्यवाही में सहयोग करने की अपील की।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का स्पेशल मानसून सत्र की कार्यवाही कल सोमवार से लाइव यूट्यूब चैनल के माध्यम से की जा रही है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की पहली कार्यवाही सदन में दो बजे शुरू की जाएगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सात दिनों तक चलेगा और समापन की कार्यवाही 25 सितंबर को हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की अध्यक्षता में होगी । हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में सदन के अंदर लगभग प्रश्नकाल की बैठक में तीस से ज्यादा प्रश्नों पर गंभीरतापूर्वक सर्वदलीय चर्चा की जाएगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में इस बार सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश में आई आपदा, बाढ़, भूस्खलन और वर्षा की स्थिति में हुए नुक़सान पर सदन में प्रश्नकालो की गूंज होगी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को सफल बनाने के लिए आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सर्वदलीय बैठक को संबोधित किया, बैठक में कुलदीप सिंह पठानिया ने सर्वदलीय बैठक में सदन की सम्पूर्ण साप्ताहिक सहयोग की अपील की। बैठक में हिमाचल प्रदेश सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार में पक्ष की ओर से संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान और विपक्ष की ओर से भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सभी निर्दलीय विधायकों ने बैठक में भाग लिया। कांग्रेस और भाजपा विधायकों ने एक-दूसरे को मानसून सत्र में घेरने की रणनीति पर चर्चा भी आयोजित की।