हर घर तिरंगा अभियान : देशभर में आज से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत

हर घर तिरंगा अभियान : देशभर में आज से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत
हर घर तिरंगा अभियान : नागरिकों में राष्ट्रवाद की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू हो गया है.केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने कहा है कि तिरंगा के साथ फोटो अपलोड कर हर व्यक्ति इस अभियान में शामिल हो सकता है.
आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकार तेरह से पंद्रह अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चला रही है.इस अभियान का उद्देश्य सामूहिक भागीदारी और जनभागीदारी को बढ़ाने की भावना के साथ आज़ादी के अमृत महोत्सव का उत्सव मनाना है.
संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने कहा कि हर घर तिरंगा राष्ट्र की एकता और प्रतिष्ठा का अभिमान वन गया है.उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान बढ़ावा देने केलिए देश भर में कई तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी.
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कई कार्यक्रमों की भी योजना है.