सोलन न्यूज़ : भाजपा सोलन मंडल की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हुआ मंथन

सोलन न्यूज़ : भाजपा सोलन मंडल की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हुआ मंथन
भारतीय जनता पार्टी के सोलन मंडल की बैठक गतसाय मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई. जिसमें बीजेपी के प्रांत संगठन मंत्री सिद्धार्थन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया विशेष रूप से मौजूद रहे.
भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर आवश्यकदिशा निर्देश देते हुए संगठन को मज़बूत बनाने के लिए लोगों के बीच जाकर कार्य करने का आह्वान किया.
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मज़बूत करने के लिए लोगों से संवाद स्थापित करें.भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने दावा किया कि वर्ष 2024 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनना तय है और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों के बीच भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का कार्य करें.
यह भी पढ़े :
हिमाचल न्यूज़ : प्रदेश में पुलिस द्वारा जारी राहत व पुनर्वास कार्य 15 सितम्बर तक जारी रहेंगे
सोलन न्यूज़ : सोलन जिले में बस पलटने से 15 महिलाए घायल, 3 गंभीर
चंबा न्यूज़ : कुछ दिनों के अंतराल के बाद चंबा जि़ला में फिर से बीती रात से भारी वर्षा हो रही है।