हिमाचल प्रदेश न्यूज़ : आपदा प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज की सीएम सुक्खू ने की सदन में घोषणा

0
हिमाचल प्रदेश न्यूज़ : आपदा प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज की सीएम सुक्खू ने की सदन में घोषणा

हिमाचल प्रदेश न्यूज़ : आपदा प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज की सीएम सुक्खू ने की सदन में घोषणा

हिमाचल प्रदेश न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश में आयी दिल-दहलाने वाली वर्षा, बाढ़ और लैंडस्लाइड जैसी प्राकृतिक स्थितियों में जान गंवा चुके परिवारों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार विशेष राहत पैकेज लाएगी।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विशेष आपदा राहत पैकेज की सदन में घोषणा करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए मैं सभी सर्वदलीय विधायकों के समक्ष प्रस्ताव पारित कर रहा हूं और आशा करता हूं कि सभी विपक्षी भाजपा विधायक भी इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे ऐसी मैं आशा करता हूं।

कुलदीप पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सदन‌ सार्थक चर्चा करने के लिए तैयार है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन की स्थितियों से जूझ रहा है और इस आपदा से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता ने प्रशासन का बखूबी साथ दिया गया है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश चौदहवीं विधानसभा का तीसरा सत्र 25 सितंबर को समाप्त होगा। मानसून सत्र में सात बैठकें प्रस्तावित की गई है। शनिवार के दिन सामान्य दिनों में सदन की कार्यवाही में अवकाश रहता है परंतु इस बार सदन की कार्यवाही में अवकाश नहीं होगा।

बता दें कि पिछले साल हिमाचल प्रदेश मानसून सत्र में केवल चार बैठकें ही संपन्न हो पाई थी। पिछले वर्ष का हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र इस बार के मानसून सत्र के मामले एक महीने पहले ही समाप्त कर दिया गया था। पिछले वर्ष का हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र 2022 में अगस्त महीने में आयोजित किया गया था। इस बार का हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र हिमाचल प्रदेश में आयी भयंकर दिल दहला देने वाली आपदा के कारण देरी से शुरू किया जा रहा है।

शोकाकुल स्थिति में दिवंगत पूर्व विधायक खूबराम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के सदन में शोकोद्वार प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। जयराम ठाकुर और आनी विधायक लोकेंद्र कुमार ने विशेष चर्चा में भाग लिया । हिमाचल प्रदेश में आयी दिल-दहलाने वाली वर्षा, बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण हजारों लोगों की मृत्यु पर शोकोद्वार हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र द्वारा किया गया। दोपहर 2:20 बजे शोकोद्वार समाप्त होने के पश्चात् कुलदीप पठानिया ने प्रश्नकाल की घोषणा की।

मगर विपक्षी दल भाजपा हिमाचल प्रदेश ने सारे कार्य को रोकते हुए केवल हिमाचल प्रदेश में आयी दिल-दहलाने वाली आपदा पर चर्चा करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिया। हिमाचल भारतीय जनता पार्टी के विधायक राकेश जम्वाल , इंद्र सिंह, बलवीर सिंह वर्मा, विपिन सिंह परमार समेत अन्य सभी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव पारित किया।

इस प्रस्ताव पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि आपदा के विषय पर चर्चा के लिए नियम 102 के तहत सम्पूर्ण चर्चा का नोटिस प्राप्त हुआ है और ऐसे में नियम 67 में चर्चा करने के बजाय नियम 102 के तहत सम्पूर्ण चर्चा के नोटिस को पहले से ही स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इस स्थिति पर कांग्रेस और भाजपा के विधायकों के मध्य गाली गलौज का दौर शुरू हुआ।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने प्रश्नकाल को शुरू करने की अनुमति प्रदान की तो इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक ओर बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश सबसे बड़ी आपदा की स्थितियों से जूझ रहा है और ऐसे में सारे कार्य को रोकते हुए सिर्फ आपदा पर ही चर्चा होनी चाहिए।

जयराम ठाकुर ने बताया कि नियम 67 और नियम 102 दोनों के प्रस्तावों पर बहुत अंतर है और हिमाचल प्रदेश में अब तक 441 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है , और हिमाचल प्रदेश की आपदा सभी प्रकार के नियमों, कानूनों से अलग है। संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि यह सभी विषय अलग है और आपदा पर चर्चा कार्यवाही में प्रस्तावित है। हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि बीते कल ही इस विषय पर जयराम ठाकुर को बताया जा चुका है।

हर्षवर्धन चौहान ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी आपदा में राजनीति कर रही है और हिमाचल प्रदेश सरकार आपदा के विषय में भाजपा से ज्यादा चिंतित हैं और भाजपा आधे घण्टे भी इंतजार करने को तैयार नहीं है , हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सदन में चर्चा सिर्फ नियम 102 के तहत ही होगी. हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आपदा राहत की स्थिति में किये गये कार्यों की प्रशंसा नीति आयोग, विश्व बैंक और भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी की है।

कांग्रेस राजनीति कर रही है , विपक्षी दल भाजपा स्थगन प्रस्ताव को लेकर सदन‌ में अड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed