हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र : पहले दिन ही विपक्ष ने भंग की सदन की कार्यवाही, सुक्खू – भाजपा विधायक एक माह का वेतन आपदा राहत कोष में नहीं दे पाए

हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र : पहले दिन ही विपक्ष ने भंग की सदन की कार्यवाही, सुक्खू - भाजपा विधायक एक माह का वेतन आपदा राहत कोष में नहीं दे पाए
हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र : हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक माह का वेतन तक नहीं दिया है , भाजपा विधायकों को छोटे छोटे बच्चों से सीख लेनी चाहिए जिन्होंने अपने गुल्लकों को तोड़कर सम्पूर्ण राशि आपदा राहत कोष में दान कर दी है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र में भारतीय जनता पार्टी के सवालों और गंभीर आरोपों का जवाब देने के लिए मजबूत रणनीति के साथ पेश आई है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र की सोमवार के दिन दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली कार्यवाही को देखते हुए कांग्रेस विधायक दल की बैठक ओक ओवर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कैबिनेट मंत्रियों की अध्यक्षता में आयोजित हुई। ओक ओवर में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार के सभी सत्तारूढ़ कांग्रेस मंत्रियो और विधायकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज दोपहर 2 बजे से शुरू हो गया है। राष्ट्रगान जन गण मन की पवित्र धुन के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के सभी विधायकों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया , स्पीकर कुलदीप पठानिया ने सर्वदलीय बैठक को संबोधित करते हुए कि आशा करता हूं कि सभी दल सदन के सफल संचालन के लिए सहयोग करेंगे मैं आप सभी से निवेदन करता हूं।
कुलदीप पठानिया ने कहा कि सात दिनों तक चलने वाली बैठक में सदन के नियमों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस और भाजपा के विधायक विकास के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।